लखनऊ: महिला वकील ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी पर लगाया बलात्कार का आरोप
By स्वाति सिंह | Published: May 6, 2018 06:23 PM2018-05-06T18:23:18+5:302018-05-06T18:28:18+5:30
यह मामला 21 अप्रैल, 2018 को दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई जांच नहीं की है।
लखनऊ, 6 मई: उत्तर प्रदेश में एक महिला वकील ने रविवार को अपने सीनियर पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीडिता ने बताया 'मुझे और मेरे परिवार वालों को भयंकर परिणाम झेलने की धमकी दी जा रही है।' इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि मामला 21 अप्रैल, 2018 को दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई जांच नहीं की है।
Lucknow: Woman lawyer alleges that a senior lawyer has physically & sexually assaulted her. The victim says 'Me & my family members are being threatened with terrible consequences. A case was registered on April 21 but no action has been taken as yet'. pic.twitter.com/yIv86FISII
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2018
ख़बरों की माने तो लखनऊ के गाजीपुर में महिला ने अपने सीनियर सहकर्मी पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद यह मामला 21 अप्रैल, 2018 को पुलिस के पास दर्ज कराया गया।
पीडिता ने यह भी बताया कि हाइकोर्ट में अपने सीनियर सहकर्मी के साथ लगभग तीन साल से प्रैक्टिस कर रही है। आरोपी का नाम सतीश कुमार बताया जा रहा है। वह पीडिता की पिटाई करता था और साथ ही वह उसके साथ दुष्कर्म करता था।