उत्तर प्रदेश: दलित लड़के के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 2, 2018 05:22 AM2018-07-02T05:22:46+5:302018-07-02T05:41:52+5:30
पुलिस ने इस मामले में कहा है कि, वीडियो सामने आने के बाद हमने आरोपी की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में हैं। हम आगे मामले की जांच कर रहे हैं।
फिरोजाबाद, 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर से एक दलित लड़के को बुरी तरह पीटने और मारपीट का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि लड़के पर फिरोजबाद की एक इस्पात फैक्ट्री से लोहे के पाइप चुराने का आरोप था जिसके बाद वहां कुछ लोगों ने उस लड़के को बुरी तरह पीटा और उस पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में कहा है कि, वीडियो सामने आने के बाद हमने आरोपी की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में हैं। हम आगे मामले की जांच कर रहे हैं।
A minor boy was tied upside down&beaten up by unidentified people on June 24 for allegedly stealing some steel pipes from a godown in Firozabad.Incident came to light when a video went viral on social media.Police says,'The accused has been arrested.We're investigating the case' pic.twitter.com/99EIa2KQhk
— ANI UP (@ANINewsUP) July 1, 2018
महाराष्ट्र के धुले जिले में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने के शक में रविवार को पांच लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कहा कि कुछ अन्य लोगों के साथ इन पांच लोगों को रेनपाडा इलाके में राज्य बस से उतरते देखा गया। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने जब एक बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया तो साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
इसके बाद भीड़ के हमले के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों से अफवाह चल रही थी कि इस इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि शव को नजदीकी पिम्पलनेर अस्पताल ले जाया जा रहा है।