उत्तर प्रदेशः नोएडा में आठ साल की बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म, भाग रहा था आरोपी, पुलिस ने पैर पर मारी गोली

By भाषा | Published: October 22, 2020 07:48 PM2020-10-22T19:48:10+5:302020-10-22T19:48:10+5:30

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को सोनू वर्मा नामक व्यक्ति ने चाकू के बल पर उसे अगवा करके बलात्कार किया था।

Uttar Pradesh Noida case eight-year-old girl raped knife accused police shot leg | उत्तर प्रदेशः नोएडा में आठ साल की बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म, भाग रहा था आरोपी, पुलिस ने पैर पर मारी गोली

पुलिस चाकू बरामद करने के लिए मोजर बेयर कंपनी के पास आरोपी को लेकर गई।

Highlightsआरोपी को पुलिस घटना स्थल से वापस ला रही थी तभी उसने पुलिस की पिस्तौल छीन भागने की कोशिश की।घटना की प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना मे प्रयुक्त चाकू उसने मोजर बेयर कंपनी के पीछे छुपा रखा है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में आठ साल की बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस घटना स्थल से वापस ला रही थी तभी उसने पुलिस की पिस्तौल छीन भागने की कोशिश की।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो उसके पैर पर लगी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को सोनू वर्मा नामक व्यक्ति ने चाकू के बल पर उसे अगवा करके बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि घटना की प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कल ही गिरफ्तार कर लिया था। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना मे प्रयुक्त चाकू उसने मोजर बेयर कंपनी के पीछे छुपा रखा है।

उन्होंने बताया कि देर रात को पुलिस चाकू बरामद करने के लिए मोजर बेयर कंपनी के पास आरोपी को लेकर गई। वहां से पुलिस ने चाकू बरामद किया। उसके बाद उसे लेकर पुलिस वापस थाने लौट रही थी। तभी आरोपी ने एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीन ली तथा पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो सोनू के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दिल्ली में नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे के लगभग पुलिस को अशोक विहार क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा पाक्सो कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी, बिहार के दरभंगा जिले का निवासी 25 साल का एक युवक है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार

क्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में 16 वर्षीय लड़की से पड़ोसी ने कथित बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि वह पता लगा रही है कि आरोपी नाबालिग है या व्यस्क। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़ित दोनों पड़ोसी हैं और तीन साल से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लड़की की हालत ठीक है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Web Title: Uttar Pradesh Noida case eight-year-old girl raped knife accused police shot leg

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे