लाइव न्यूज़ :

बेटे ने पिता की हथियार से काटकर की हत्या, बड़े भाई को नया ट्रैक्टर मिलने से था नाराज

By भाषा | Updated: October 15, 2019 10:07 IST

परिजनों के मुताबिर रामेश्वर ने हाथ में धारदार हथियार लेकर हवा में चलाया था लेकिन उसका पिता सामने आ गया और हथियार उसके सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।हथियार से लगने के बाद पिता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 मथुरा में बड़े भाई को नया ट्रैक्टर देने से नाराज छोटे बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मथुरा के थाना वृन्दावन क्षेत्र का बाटी गांव निवासी रामेश्वर अपने बड़े भाई को नया ट्रैक्टर देने के कारण अपने पिता मोती सिंह (50) से नाराज था और उसने इसी विवाद के कारण मोती की कथित रूप से हत्या कर दी।

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि रामेश्वर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रामेश्वर इस बात पर अपने पिता से नाराज था कि उसने नया ट्रैक्टर बड़े भाई नरेंद्र को दे दिया था जबकि वह खुद पुराने ट्रैक्टर से काम चला रहा था। परिजन के अनुसार रामेश्वर ने हाथ में धारदार हथियार लेकर हवा में चलाया था लेकिन उसका पिता सामने आ गया और हथियार उसके सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोती सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को भी इसकी खबर दी। इस बीच, जब पुलिस घटनास्थल पहुंची, तो उसे पता चला कि मोती सिंह के परिजनों ने उसका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया है। तब पुलिस के कहने पर नरेंद्र सिंह ने अपने छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रामेश्वर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये