लाइव न्यूज़ :

यूपी: खुद को ‘रॉ’ का अधिकारी बताकर लड़कियों से ठगी करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, शादी का देता था झांसा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 25, 2023 15:57 IST

Open in App

मैनपुरी: खुद को गुप्तचर एजेंसी ‘रॉ’ का अधिकारी बताते हुए युवतियों को शादी का झांसा देकर उनसे ठगी करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एवं एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली एक युवती की शिकायत के आधार पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि एक व्यक्ति ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को गुप्तचर एजेंसी ‘रॉ’ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का अधिकारी बताते हुए उससे संपर्क किया और उससे शादी करने का वादा किया।

बाद में, व्यक्ति ने किसी जरूरी काम के लिए उससे पांच लाख रुपये मांगे और रकम मिलने के बाद उससे (आरोपी से) कोई संपर्क नहीं हो पाया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सेंगर ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने पर सोमवार को उन्होंने कनाल सिंहपुर के पास एक कार को रोका, लेकिन वाहन चालक ने भागने की कोशिश की। हालांकि, उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी लेने पर ‘रॉ’ का एक फर्जी पहचान पत्र, सोने की चेन, 1.60 लाख रुपये नकद, जाली आधार कार्ड बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी छपरा, बिहार का रहने वाला है। सेंगर ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का कर्मी था, लेकिन उसे बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ठगी करने के लिए पांच युवतियों से संपर्क किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने