Uttar pradesh ki khabar: किशोर और किशोरी पेड़ पर फंदे से लटके मिले, पुलिस ने आत्महत्या बताया, शहर में हड़कंप

By भाषा | Published: April 7, 2020 03:49 PM2020-04-07T15:49:35+5:302020-04-07T15:49:35+5:30

किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय किशोरी गत रविवार रात से लापता थे। दोनों सोमवार को यहां पास में एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले।

uttar pradesh fatehpur teenager found hanging tree police say suicide | Uttar pradesh ki khabar: किशोर और किशोरी पेड़ पर फंदे से लटके मिले, पुलिस ने आत्महत्या बताया, शहर में हड़कंप

इस संबंध में एक मामला दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है।

Highlightsऐसा प्रतीत होता है कि वे इसलिए भाग नहीं सके क्योंकि लागू लॉकडाउन के चलते उन्हें कोई वाहन नहीं मिला।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

फतेहपुरःउत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक किशोर और किशोरी एक पेड़ से फंदे से लटके पाए गए और संदेह है कि दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और लागू लॉकडाउन के चलते वे घर से भाग नहीं सके।

इस बीच, किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय किशोरी गत रविवार रात से लापता थे। दोनों सोमवार को यहां पास में एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि उनके रिश्ते को उनके परिवारों की मंजूरी नहीं थी, ऐसा प्रतीत होता है कि वे इसलिए भाग नहीं सके क्योंकि लागू लॉकडाउन के चलते उन्हें कोई वाहन नहीं मिला। इसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया।’’

उन्होंने ने बताया कि "शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में एक मामला दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है।" 

Web Title: uttar pradesh fatehpur teenager found hanging tree police say suicide

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे