दाल पसंद नहीं आने पर हुआ विवाद, पति ने गुस्से में फेंकी दाल, नाराज पत्नी ने ईंट मारकर की हत्या

By अभिषेक पारीक | Published: June 26, 2021 09:05 PM2021-06-26T21:05:56+5:302021-06-26T21:14:23+5:30

कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। जब एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति को ईंट मार दी।

Uttar pradesh a wife killed her husband over dispute for pulses | दाल पसंद नहीं आने पर हुआ विवाद, पति ने गुस्से में फेंकी दाल, नाराज पत्नी ने ईंट मारकर की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदाल को लेकर विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। बच्चों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। 

कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। जब एक महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने पति को ईंट मार दी। पति के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। 

बघौली क्षेत्र के बरवा सुरसंड गांव के निवासी पप्पू खेती करके अपनी गुजर बसर करता था। पप्पू की मां के अनुसार, पप्पू का उसकी पत्नी निर्मला के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। दोनों की समझाइश के बाद पुलिस मौके से चली गई। 

दाल को लेकर हुआ विवाद

इसके बाद रात में पप्पू की पत्नी निर्मला ने खाना बनाया। हालांकि पप्पू को दाल अच्छी नहीं लगी और इसी बात पर दोनों एक बार फिर झगड़ पड़े। गुस्से में पप्पू ने दाल निर्मला के चेहरे पर फेंक दी। जिसके बाद निर्मला ने पप्पू पर हमला कर दिया और नजदीक ही रखी ईंट को उठाकर पप्पू के सिर पर मार दिया। 

बच्चों ने दी बताई घटना

ईंट लगने के बाद पप्पू गिर गया। परिजनों ने उसे संभाला और तुरंत कछौना अस्पताल लेकर गए। हालांकि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पप्पू के तीनों बच्चों ने उन्हें झगड़े के बारे में जानकारी दी। 

घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता बेचेलाल की शिकायत पर निर्मला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही निर्मला फरार है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। 

Web Title: Uttar pradesh a wife killed her husband over dispute for pulses

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे