बहन के ससुराल में विवाद सुलझाने गया था भाई, कहासुनी के बाद गोली मारकर कर दी गई हत्या

By अभिषेक पारीक | Published: July 16, 2021 05:11 PM2021-07-16T17:11:58+5:302021-07-16T17:15:45+5:30

बहन के घर विवाद को सुलझाने के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद सुलझाने के दौरान कहासुनी के बाद एक शख्स ने रक्षपाल के सिर में दो गोलियां मार दी।

Uttar Pradesh a person lost his life while resolving a dispute at sister's house | बहन के ससुराल में विवाद सुलझाने गया था भाई, कहासुनी के बाद गोली मारकर कर दी गई हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबहन के घर विवाद को सुलझाने के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई।बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। महेंद्र ने रक्षपाल पर दो गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बहन के घर विवाद को सुलझाने के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद सुलझाने के दौरान कहासुनी के बाद एक शख्स ने रक्षपाल के सिर में दो गोलियां मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

यह मामला बदायूं जिले के दातागंज इलाके का है। जहां पर शुक्रवार को बहन और बहनोई के बीच जारी विवाद को सुलझाने गए एक व्यक्ति की बहन के ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने यहां बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सिमरी बौरा गांव के निवासी राहुल का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा था। 

परिजनों का आरोप है कि राहुल और उसका पिता महेंद्र सुनीता को दहेज के लिए तंग करते थे। चौहान ने बताया कि राहुल और महेंद्र ने विवाद को समझाने के लिए सुनीता के भाई रक्षपाल (32) और जसवीर को बुलाया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और महेंद्र ने लाइसेंसी बंदूक से रक्षपाल पर दो गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी संतोषी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच प्रारम्भ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Web Title: Uttar Pradesh a person lost his life while resolving a dispute at sister's house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे