चित्रकूट में डांस नहीं करने पर महिला के चेहरे पर गोली मारने का मामला: सातवें दिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 7, 2019 10:50 AM2019-12-07T10:50:13+5:302019-12-07T10:55:50+5:30

चित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।

UP: Woman shot for not dancing in Chitrakoot, Two people arrested in Case | चित्रकूट में डांस नहीं करने पर महिला के चेहरे पर गोली मारने का मामला: सातवें दिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsचित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।शादी समारोह के दौरान पीड़िता अपने पुरुष साथी के साथ नाच रही थी लेकिन जब उसने नाचना बंद किया तो कुछ उपद्रवियों ने महिला को गोली मारने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 1 दिसंबर को एक महिला को शादी समारोह के दौरान नहीं नाचने पर गोली मारने के मामले में पुलिस को सातवें दिन कुछ कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दावा किया था कि जिस शख्स ने महिला पर गोली चलाई थी, उसकी शिनाख्त हो गई है। 

बता दें कि चित्रकूट के तिरका गांव में 1 दिसंबर को ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में एक डांस ग्रुप बुलाया गया था। पीड़िता उसी डांस ग्रुप के साथ आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान पीड़िता अपने पुरुष साथी के साथ नाच रही थी लेकिन जब उसने नाचना बंद किया तो कुछ उपद्रवियों ने महिला को गोली मारने की बात कही। 


पास में खड़े एक शख्स ने तमंचा निकाल गोली चला दी। हमले में महिला के अलावा शादी में आए दो रिश्तेदार और घायल हो गए।


गोली लगने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। शुक्रवार को खबर आई थी कि महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मामले को लेकर पुलिस ने कहा था, ''तीन लोग घायल हुए थे। शादी में नाचने को लेकर हुए विवाद के चलते गोली चली। जिस शख्स ने गोली चलाई उसकी पहचान कर ली गई है। जांच चल रही है।''

Web Title: UP: Woman shot for not dancing in Chitrakoot, Two people arrested in Case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे