लखनऊ से दिल्ली जा रही चलती बस में महिला के साथ रेप, आरोपी कंडक्टर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Published: August 29, 2020 04:29 PM2020-08-29T16:29:46+5:302020-08-29T16:29:46+5:30

पुलिस के मुताबिक शनिवार (29 अगस्त) को सुबह पांच बजे के आस-पास महिला ने रेप की घटना के बारे में डायल 112 पर फोन कर बताया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

UP: Woman raped in moving bus from Lucknow to Delhi, accused conductor arrested | लखनऊ से दिल्ली जा रही चलती बस में महिला के साथ रेप, आरोपी कंडक्टर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsबस में सवार लोगों ने बताया है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।

नई दिल्ली: लखनऊ से दिल्ली रही एक चलती बस में महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ जब रेप की वारदात हुई तो वह मथुरा पहुंच चुकी थी। घटना मथुरा के मांट इलाके की है। महिला का आरोप है कि डबल डेकर बस में उसके साथ बस के कंडक्टर ने ही रेप किया था। महिला ने खुद ही 112 पर डायल कर पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह डबल डेकर बस में लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। चलती बस में कंडेक्टर ने महिला के साथ रेप किया। महिला के मुताबिक यह घटना 29 अगस्त सुबह 5 बजे की है। महिला की सूचना पर पुलिस ने फौरन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

महिला ने बस का नंबर AR 01 L 1052 भी पुलिस को बताया था। पुलिस ने आरोपी को बिना देर किए गिरफ्तार कर लिया था। बस में कम से कम 40 यात्री मौजूद थे। 

बस में सवार लोगों ने बताया है कि जब बस मांट टोल पर रुकी तब महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में बैठे सभी यात्री इस बात से एकदम अंजान थे कि बस में दुष्कर्म जैसी कोई घटना हुई है। यात्रियों के मुताबिक उन्हें इस बात का पता तब चला जब बस मांट टोल पर रुकी और महिला ने मारपीट करते हुए बात का खुलासा किया। 

Web Title: UP: Woman raped in moving bus from Lucknow to Delhi, accused conductor arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे