नवविवाहिता को किडनैप कर 5 दिनों तक दुष्कर्म, आरोपी ने मां की बीमारी का बहाना बता किया था अगवा

By भाषा | Published: January 24, 2020 03:10 PM2020-01-24T15:10:38+5:302020-01-24T15:10:38+5:30

आरोपी ने पीड़िता को उसके ससुराल से मां की बीमारी का बहाना बनाकर लेकर निकला था। पीड़िता के ससुराल वाले जब उसके मायके गए तो उन्हें पता चला कि महिला वहां आई ही नहीं है।

UP: Woman kept hostage and raped for 5 days in Bhadohi | नवविवाहिता को किडनैप कर 5 दिनों तक दुष्कर्म, आरोपी ने मां की बीमारी का बहाना बता किया था अगवा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsथाना प्रभारी ने बताया कि सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

भदोही जनपद के चौरी थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को बंधक बनाकर पांच दिन तक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने शुक्रवार को बताया कि 18 वर्षीय महिला का विवाह तीन महीने पहले हुआ था और उसके गांव का निवासी विशाल सरोज पांच दिन पहले उसकी ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है।

उन्होंने बताया कि सरोज ने विवाहिता से कहा कि वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने विवाहिता को सरोज के साथ विदा कर दिया। सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने महिला को मायके ना ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब बीते बुधवार को उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे को विवाहिता को वहां न पाकर हैरान रह गये। उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

Web Title: UP: Woman kept hostage and raped for 5 days in Bhadohi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे