यूपीः प्रेम विवाह से नाराज ससुरालवालों ने महिला की बेरहमी से की पिटाई, प्राइवेट पार्ट में डाला राड व डंडा, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे
By अनिल शर्मा | Published: July 22, 2022 08:45 AM2022-07-22T08:45:38+5:302022-07-22T09:13:19+5:30
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने मामले मेंं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, एक पीड़िता द्वारा अपने ही परिवारजनों सास-ससुर, देवर-ननद इत्यादी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेम विवाह से नाराज होकर एक महिला की उसके ससुर, देवर, मामा, सास ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की है। पीड़िता के ससुरालवालों पर आरोप है कि उन्होंने चाकू से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट में राड व डंडा भी डाला। पीड़िता के पति ने पुलिस को फोन कर उसकी जान बचाई।
घटना देवरिया जिलें के मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल के बेरूआर घाट की है। पीड़िता ने बताया, "हम लोग सो रहे थे कि तभी ससुराल वालों की तरफ से 6-7 लोग आए और मुझे रस्सी से बांधकर मारने लगे। उन्होंने मेरे प्राइवेट पार्ट में रॉड और डंडा भी डाला।"
मेरे परिवार को मेरी पत्नी की छोटी जाति से दिक़्कत है।उन्होंने कई बार ऐसा किया है। मैंने किसी तरह अपनी बच्ची को बचाया और पुलिस बुलाई। मेरी पत्नी खुन निकलने से बेहोश थी।कई बार शिकायत की लेकिन गिरफ़्तारी नहीं हुई क्योंकि मेरे चाचा BJP किसान मोर्चा में मंडल अध्यक्ष हैं:पीड़िता के पति pic.twitter.com/5sd4txaz56
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2022
पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया है कि उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है। उसके चाचा भाजपा के नेता हैं इसलिए उनकी ना तो गिरफ्तारी होती है और ना ही कार्रवाई। घटना 19 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को बेहोशी की हालत में छोड़कर परिवारवाले भाग गए।
पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया, मेरे परिवार को मेरी पत्नी की छोटी जाति से दिक्कत है। उन्होंने कई बार ऐसा किया है। मैंने किसी तरह अपनी बच्ची को बचाया और पुलिस बुलाई। पीड़िता के पति ने आगे कहा, मेरी पत्नी खुन निकलने से बेहोश थी। कई बार शिकायत की लेकिन गिरफ़्तारी नहीं हुई क्योंकि मेरे चाचा BJP किसान मोर्चा में मंडल अध्यक्ष हैं।
पुलिस में दर्ज शिकात के मुताबिक, सतीश सिंह (पीड़िता के पति) ने 4 साल पहले दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद एक लड़की हुई। वह दो साल की है। परिवार के साथ वह गांव में ही रह रहा है। पत्नी की जाति की वजह से उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता के पति ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में दोनों के बीच प्रेम हुआ और शादी कर ली।
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने मामले मेंं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, एक पीड़िता द्वारा अपने ही परिवारजनों सास-ससुर, देवर-ननद इत्यादी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में मदनपुर थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है और विवेचना चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।