सोती हुई 7 साल की बच्ची को शादी वाले घर से उठाकर किया रेप, बेहोश होने पर इस हाल में गया छोड़
By भाषा | Published: May 12, 2018 01:57 PM2018-05-12T13:57:39+5:302018-05-12T13:57:39+5:30
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
लखनऊ, 12 मई: शाहजहांपुर जिले में एक शादी समारोह से सात साल की एक बच्ची को उठाकर उसके साथ कथित रूप बलात्कार किए जाने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुमित शुक्ला ने आज बताया कि कल शुक्रवार रात को थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर उसकी चचेरी बहन की बारात आई थी। घर वालों ने रात 12 बजे सभी बच्चों को एक जगह सुला दिया।
लड़कियों के साथ करता था छेड़खानी तो मां ने करवा दी हत्या, जानें इस 'न्यू मदर इंडिया' की पूरी कहानी
उन्होंने बताया कि इसी बीच कोई व्यक्ति सो रहे बच्चों में से पीड़िता को उठाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान बच्ची जब बेहोश हो गयी तो आरोपी उसे वापस घर के बाहर लिटा कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें