लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपों पर बोले बीजेपी MLA- मेरी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये किया जा रहा है ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2018 20:04 IST

19 वर्षीय युवती ने बरेली एसएसपी को लिखित शिकायत देकर भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने यह भी कहा है कि अगर सरकार ने उसे इंसाफ नहीं मिला तो, वह आत्महत्या कर लेगी। 

Open in App

लखनऊ, 30 मई: उन्नाव रेपकांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का ममाला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि यूपी के फिर से एक बीजेपी विधायक पर रेप के आरोप लग गए हैं। बदायूं के बिसौली से बीजेपी विधायक कुशाग्र सागर पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि विधायक युवती को शादी का झांसा देकर 2 साल तक उसका रेप करता रहा। 

मेरी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा

वहीं बीजेपी विधायक इस पूरे मामले को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने आज तक को बताया, मेरी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये सब किया जा रहा है। मैं अभी 25 साल का हूं और मुझ पर आरोप लग रहे हैं कि पिछले कुछ सालों से मैं किसी को घर में रखकर रेप कर रहा हूं। युवती ने 2014 में भी मेरे खिलाफ केस दर्ज करवाया था लेकिन जांच में मैं निदोर्ष निकला था। ये सब युवती की साजिश है।  

पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी

पीड़िता ने बरेली में एसएसपी से मामले की शिकायत कर इंसाफ की मांग की है। 19 वर्षीय युवती ने बरेली के एसएसपी को लिखित शिकायत देकर भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। युवती ने शिकायत में यह भी कहा है कि अगर सरकार ने उसे इंसाफ नहीं मिला तो, वह आत्महत्या कर लेगी। 

शादी का झांसा देकर 2 सालों से रेप कर रहा था विधायक 

पीड़िता के मुताबिक बिसौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक योगेंद्र सागर का बेटा कुशाग्र इस वक्त बिसौली से ही विधायक है। युवती का आरोप है कि कुशाग्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा। दो साल बीतने पर जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो कुशाग्र ने मना कर दिया। पीड़िता ने 2014 में तत्कालीन एसएसपी से मामले की शिकायत की भी थी लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। 

मां करती थी विधायक के यहां नौकरानी का काम 

शिकायत पत्र के मुताबिक मां पूर्व विधायक योगेंद्र सागर के बरेली में थाना बारादरी के ग्रीन पार्क स्थित घर नौकरानी का काम करती थी। इसी दौरान पीड़िता भी मां के साथ कभी-कभी विधायक के घर चली जाती थी। इसी दौरान प्रेम और शादी का झांसा देकर विधायक ने रेप करना शुरू किया। 

कुछ ही दिनों में विधायक की शादी होने वाली है

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी विधायक के पिता ने यह भी वादा किया था कि, जब वह बालिग हो जाएगी तो उसकी शादी करवा दीजाएगी। लेकिन पीड़िता के मुताबिक आरोपी विधायक की शादी अब कहीं और कराई जा रही है, जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है। 

गौरी लंकेश मर्डर केस: नवीन कुमार मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीट

पुलिस ने दिए जांच के आदेश 

बरेली के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आज तक को बताया कि मामले की की जांच क्षेत्राधिकारी नीति द्विवेदी को सौंप दी गई है और रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है, अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन पहले जांच की बात जरूर की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?