यूपी में इंसानियत हुई शर्मसार, 12 साल की लड़की से शराब के नशे में 6 लोगों ने किया रेप

By अनुराग आनंद | Published: January 23, 2021 01:03 PM2021-01-23T13:03:58+5:302021-01-23T13:07:38+5:30

हैवानों ने मासूम के साथ नशे में गैंगरेप करने के बाद पीड़िता की हत्या कर दी। जानकारी मिलने के बाद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

UP: 12-year-old girl raped and killed in Mahrajganj | यूपी में इंसानियत हुई शर्मसार, 12 साल की लड़की से शराब के नशे में 6 लोगों ने किया रेप

महाराजगंज में 12 साल की मासूम से हैवानियत (फाइल फोटो)

Highlightsमासूम का शव अर्ध-नग्न अवस्था खून से लथपथ मंगलवार सुबह उसके घर से करीब 500 मीटर दूरी पर मिला।आसपास के महिलाओं व बच्चियों में भी इस घटना के बाद असुरक्षा को लेकर एक तरह का डर समा गया है।   

गोरखपुर: महराजगंज जिले के पुरेंद्रपुर इलाके में 12 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित रूप से करीब आधे दर्जन लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने बताया की पीड़िता मासूम का शव अर्ध-नग्न अवस्था खून से लथपथ मंगलवार सुबह उसके घर से करीब 500 मीटर दूरी पर झाड़ी नुमा जंगल में मिला था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि लड़की तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। लड़की के पिता रोजराग के लिए अपने मूल गांव छोड़कर शहर में रहते हैं। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों ने मिलकर पहले शराब का सेवन किया। इसके बाद नशे की हालत में उसने 12 वर्षीय लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी की शाम लड़की जंगल की तरफ अपनी मां को बुलाने गई थी। 

नशे में सभी 6 लोगों ने मिलकर उस लड़की का किया अपहरण-

इसी दौरान नशे में सभी 6 लोगों ने मिलकर उस लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद करीब 500 मिटर दूर झाड़ी नुमा जंगल में ले जाकर सभी ने एक-एक कर लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियों में से ही एक ने गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोप कबूल लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 34, 363, 376 डी, 302, 201 व 5/6 पॉक्‍सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद से ही आसपास के लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। महिलाओं व बच्चियों में भी इस घटना के बाद असुरक्षा को लेकर एक तरह का डर समा गया है।   
 

Web Title: UP: 12-year-old girl raped and killed in Mahrajganj

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे