योगी सरकार के अधिकारी की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, महिला कर्मी से कर रहा था छेड़छाड़, देखें वीडियो
By रुस्तम राणा | Published: November 11, 2021 11:43 AM2021-11-11T11:43:10+5:302021-11-11T12:20:49+5:30
योगी सरकार के एक अंडर सेकेट्रेरी लेवल के ऑफिसर की शर्मनाक हरकत कैमरे कैद हो गई। अधिकारी अपने सहकर्मी महिला कर्मी से छेड़छाड़ कर रहा है। हालांकि मामले में आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: एक तरफ जहां नारी सशक्तिकरण की बात हो, नारी सुरक्षा की बात हो और दूसरी तरफ सरकारी विभाग में ही नारी से छेड़छाड़ हो तो इस पर क्या कहिएगा। मामला उत्तर सरकार से जुड़ा है। जहां एक अंडर सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी अपने साथ काम करने वाली महिला को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में महिला का शारीरिक शोषण कर रहे अधिकारी का नाम लच्छा यादव बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Twitter power #Iccharam is now behind bars. #Lucknowpic.twitter.com/1GSCZjkriT
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) November 11, 2021
The first part of the earlier video. The victim made every attempt to save herself. She broke down as one can see in the video.
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) November 10, 2021
Hopefully strong action will be taken.#Lucknowpic.twitter.com/5jeYKmOo8O
इस घटना के खिलाफ सूबे की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। दरअसल इस वीडियो को ट्विटर पर अरविंद चौहान नामक यूजर ने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अल्पसंख्यक मामले से संबंधित विभाग में अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनात व्यक्ति अपनी महिला कर्मी के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा है। मामले की शिकायत हुसैनगंज पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गई है। इस वीडियो को पीड़िता के द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।
The first part of the earlier video. The victim made every attempt to save herself. She broke down as one can see in the video.
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) November 10, 2021
Hopefully strong action will be taken.#Lucknowpic.twitter.com/5jeYKmOo8O
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने 29 अक्टूबर को लच्छा यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि अधिकारी उससे जबरन बाथरूम के अंदर चलने के लिए कह रहा था।