नोएडा: पेड़ से लटका मिला दो बहनों का शव, फूफा और भतीजे पर हत्या का शक 

By पल्लवी कुमारी | Published: December 26, 2017 03:19 PM2017-12-26T15:19:33+5:302017-12-26T15:42:11+5:30

सेक्टर 49 में FIR दर्ज, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Two sisters dead body hanging on tree sec-49 noida Uttar pradesh | नोएडा: पेड़ से लटका मिला दो बहनों का शव, फूफा और भतीजे पर हत्या का शक 

up police

नोएडा में दो सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया है। थाना क्षेत्र -49 के गांव बरौला में दो सगी बहनों के शव मंगलवार की सुबह घर से थोड़ी दूर पेड़ से लटके हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतका बहनों की मां राजेंद्री ने दोनों की हत्या का आरोप लड़कियों के फूफा और उनके भतीजे पर लगाया है। परिजनों ने मामले की FIR दर्ज करवा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

यह है पूरा मामला...

राजेंद्री अपने परिवार के साथ में बरौला गांव में रहती हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस राजेंद्री के घर पहुंची थी। राजेंद्री ने बताया कि पुलिस से जानकारी मिली थी कि उनकी 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी और 13 वर्षीय नाबालिग बेटी निशा के शव पेड़ से लटके हुए हैं। यह बात सुनकर मां राजेंद्री को मानों जैसे सदमा लग गया हो, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी इल्म नहीं था।

पुलिस का कहना है कि अभी तक मामला देखकर सुसाइड का लगता है। हालांकि परिवार वालों ने कुछ लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन वह अभी बिना जांच के कुछ कह नहीं सकते हैं। 

मां राजेंद्री ने पुलिस को बताया कि कुछ रिश्तेदार ऋषि, बबलू, रवि और रोहित लड़कियों (मृतका) के फूफा लगते हैं। उन्होंने ही दोनों बेटियों को जान से मारा है। मां ने यह भी बताया कि वह अक्सर उनके घर में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

Web Title: Two sisters dead body hanging on tree sec-49 noida Uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे