बिहार में 12 साल के बेटे के सामने दो लोगों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, मां को लेकर थाने पहुंचा नाबालिग

By अनुराग आनंद | Published: March 4, 2021 09:38 AM2021-03-04T09:38:14+5:302021-03-04T09:41:11+5:30

पीड़िता के पुत्र ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घर में घुसने के बाद हथियार के बल पर उसे तथा उसकी मां को बंधक बना लिया। इसके बाद इस जघन्य घटना को अंजाम दिया।

Two people gang-raped with a widow woman in front of 12-year-old son in Bihar, the minor reached the police station with the victim's mother | बिहार में 12 साल के बेटे के सामने दो लोगों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, मां को लेकर थाने पहुंचा नाबालिग

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsघटना के समय महिला अपने बेटे के साथ सोई थी, तभी पड़ोस के दो लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता आरोपियों की नजर से बचकर अपने 12 साल के बेटे की अंगुली पकड़ थाने पहुंची।

पटना: बिहार के जमुई जिले में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां 12 साल के नाबालिग बेटे के सामने उसकी मां के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक शख्स ने अपने के रिश्तेदार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

दैनिक भास्कर  व अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी बुधवार की देर रात दरवाजा तोड़कर महिला के घर में प्रवेश कर गया। इसके बाद दोनों ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय महिला अपने बेटे के साथ सोई थी, तभी घर का दरवाजा तोड़ दो लोगों ने उन्‍हें अपनी हवस का शिकार बनाया है।

अपने 12 साल के बेटे की अंगुली पकड़ विधवा थाने पहुंची-

घटना के बाद महिला किसी तरह से आरोपियों की नजर से बचकर अपने 12 साल के बेटे की अंगुली पकड़ थाने पहुंची। यहां उसने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की। दुष्कर्म के दौरान मारपीट से घायल पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति की मौत 12 साल पहले कैंसर के कारण हुई थी। उसका बड़ा बेटा सूरत में मजदूरी करता है।

यह घटना चकाई थाना इलाके के लछिडीह गांव की है

मानवता और समाज को शर्मसार कर देने वाली यह घटना चकाई थाना इलाके के लछिडीह गांव की है। इस घटना को गांव के ही 50 साल के सुकदेव यादव ने अंजाम दिया है। आरोपी सुकदेव यादव पीड़िता का रिश्ते में भैसुर लगता है। आरोपी ने एक अन्य रिश्तेदार महेंद्र यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। रात में जब विधवा अपने बेटे के साथ खाना खाकर सोने गई थीं, तभी घर का दरवाजा तोड़कर सुकदेव और महेंद्र घुसे और महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है

दोनों आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। पीड़िता और उनके बेटे के अनुसार, घर में घुसकर दोनों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय 12 साल का महिला का बेटा मौके पर ही था। मासूम के सामने आरोपियों ने उसकी मां के साथ इस तरह का व्यवहार किया। 

Web Title: Two people gang-raped with a widow woman in front of 12-year-old son in Bihar, the minor reached the police station with the victim's mother

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे