तिरुपतिः 50 वर्षीय पत्नी ने 53 वर्षीय पति को चाकू से मारा और सिर काट दिया, थाने पहुंचकर बोली-काम तमाम किया
By भाषा | Published: January 20, 2022 08:01 PM2022-01-20T20:01:33+5:302022-01-20T20:03:26+5:30
रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया।
Highlightsथाने में आकर अपराध की जानकारी दी।पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कटे हुए सिर को खून से सना पाया। महिला गृहिणी है जबकि व्यक्ति प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई का संचालन करता था।
तिरुपतिः रेनीगुंटा में 50 वर्षीय एक महिला ने अपने 53 वर्षीय पति का कथित तौर पर सिर काट दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का 20 वर्षीय बेटा कथित तौर पर विक्षिप्त है।
रेनीगुंटा थाना की निरीक्षक अंजु यादव ने बताया कि महिला ने आज सुबह घर में पति को सब्जी काटने वाले चाकू से मारा और फिर उसका सिर काट दिया। इसके बाद उसने थाने में आकर अपराध की जानकारी दी। यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कटे हुए सिर को खून से सना पाया। अधिकारी ने कहा कि महिला गृहिणी है जबकि व्यक्ति प्लास्टिक बॉक्स निर्माण इकाई का संचालन करता था।