चंडीगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की सरेआम हत्या, एक घायल, अज्ञात ने किया हमला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2020 10:05 AM2020-01-23T10:05:03+5:302020-01-23T10:05:03+5:30
हमला करने वाले कौन थे और उनकी मंशा क्या थी, इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। हमलावर अज्ञात थे। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। परिवार का एक और सदस्य घायल है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने सरेआम परिवार के सदस्यों पर हमला किया और उनको मौत के घाट उतार दिया। हमला करने वाले कौन थे और उनकी मंशा क्या थी, इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।
Three people of a family murdered, one injured after being attacked by unidentified assailants in Manimajra, Chandigarh. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 23, 2020