उधार दिया पैसा वापस मांगा तो आदिवासी महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 9, 2021 01:14 PM2021-03-09T13:14:40+5:302021-03-09T13:16:33+5:30
तेलंगाना के मेडक जिले में एक व्यक्ति ने 45 वर्षीय महिला को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
हैदराबादः तेलंगाना के मेडक जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक चौंकाने वाली घटना घटी है। शख्स ने 45 वर्षीय महिला को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगी दी।
पुलिस ने बताया कि आदिवासी महिला को तेलंगाना के मेडक जिले में एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था। 80 प्रतिशत जल चुकी सकरी बाई ने उस्माना जनरल अस्पताल में दम तोड़ दी। पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोपी को कुछ पैसे उधार दिए थे।
पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि महिला व्यक्ति से उधार दिए पैसे वापस लेने के लिए मेडक जिले के अल्लादुर्ग मंडल के एक गांव गई थी। तभी यह घटना हुई। पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला अपने माता-पिता और दो बच्चों के साथ रह रही थी। पति की मौत कुछ साल पहले हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। आज अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता को हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया कि शख्स के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।