हस्तमैथुन कर आइसक्रीम पर लगाया वीर्य!, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
By आकाश चौरसिया | Published: March 20, 2024 12:41 PM2024-03-20T12:41:12+5:302024-03-20T13:05:46+5:30
Telangana: आइसक्रीम विक्रेता ने कर दी ऐसी हरकत, जिसने देखा वो रह गया हैरान, फिर पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज किया। अब उसके खिलाफ इस धारा में केस दर्ज होगा।
हैदराबाद: तेलंगाना में कालूराम कोरबिया नाम का व्यक्ति आइसक्रीम बनाने के दौरान हस्तमैथुन करते हुए और अपना वीर्य आइसक्रीम में मिलाकर ग्राहकों को परोसता था। उसके इसी हरकत का वीडियो सामने आने से इसका पूरा खुलासा हुआ, तो आनन-फानन में नेक्कोंडा पुलिस ने आईपीसी 294 के तहत मुकदमा दर्ज किया। फिर, उसे हिरासत में भी ले लिया। अब मामले में आगे की जांच और नूमने एकत्र पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नेक्कोंडा मंडल में अंबेडकर सेंटर में अपना स्टॉल चला रहा था। आइसक्रीम विक्रेता की पहचान राजस्थान के कालूराम कुर्बिया के रूप में करते हुए, नेक्कोंडा पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि उसके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के लिए आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खाद्य निरीक्षक कृष्णमूर्ति सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उनके पुशकार्ट का दौरा किया और परोसे जाने वाली आइसक्रीम के नमूने भी एकत्र किए।
నెక్కొండ మండలంలో నిన్న ఒక వాట్సాప్ వీడియోలో బహిరంగ ప్రదేశంలో అసభ్యంగా ప్రవర్తించిన అతనిపైన
— SHO NEKKONDA (@Sho_Nekkonda) March 19, 2024
నెక్కొండ పోలీస్ వారు చట్టపరంగా కేసు నమోదు చేసి అరెస్టు చేయడం జరిగినది. @cpwarangal@acpnarsampet@dcpeastwrlcpic.twitter.com/r50j1pQEDg
धारा 294
आईपीसी की धारा 294 के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करना या अश्लील गाने गाना या दूसरों को परेशान करने वाले शब्दों का इस्तेमाल करना अपराध है।
तेलंगाना में "कालूराम कोरबिया' नाम का व्यक्ति आइसक्रीम बनाने के दौरान हस्तमैथुन करते हुए और अपना वीर्य आइसक्रीम में मिलाते हुए देखा गया बताया जा रहा है की उसने ऐसा इससे पहले भी किया है...#Nekkonda पुलिस ने आईपीसी 294 के तहत इस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।#telanganapic.twitter.com/ciCaR7uLxS
— Surabhi Tiwari🇮🇳 (@surabhi_tiwari_) March 20, 2024