बिहार:  24 घंटे में 10 मर्डर व रेप, 5 अपहरण, तेजस्वी का तंज- 'नीतीश जी अपराध के पुरोधा बने, भ्रष्टाचार के पितामह तो हइये हैं'

By पल्लवी कुमारी | Published: January 31, 2019 06:29 PM2019-01-31T18:29:42+5:302019-01-31T18:32:18+5:30

बिहार में गया जिले में फिर से एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। गया में चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

Tejashwi yadav comment on Nitish kumar govt due to Rising crime graph bihar | बिहार:  24 घंटे में 10 मर्डर व रेप, 5 अपहरण, तेजस्वी का तंज- 'नीतीश जी अपराध के पुरोधा बने, भ्रष्टाचार के पितामह तो हइये हैं'

प्रतीकात्म तस्वीर- Tejashwi Yadav (तेजस्वी यादव)

Highlightsबिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपराध का पुरोधा कहा है।तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युवा नेताओं में से एक हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया है कि 24 घंटे में बिहार में 10 हत्या, पांच अपहरण और दस रेप की घटनाएं हुई हैं। 

तेजस्वी यादव ने मीडिया संस्थान न्यूज 18 की एक खबर को रिट्वीट करते हुए हुए ट्वीट किया है। जिसमें तेजस्वी ने लिखा, ''24 घंटे = 10 मर्डर, 5 अपहरण, 10 बलात्कार
नीतीश कुमार जी अपराध और अपराध के पुरोधा बन गए है। भ्रष्टाचार के पितामह तो हइये है..''


न्यूज 18 की जिस खबर को तेजस्वी ने ट्वीट किया है। उसके मुताबिक बिहार में महज 24 घंटे के दौरान अपराधियों ने राजधानी पटना समेत कई जिलों दस लोगों की हत्याएं हुई हैं। इस हत्या में मुजफ्फरपुर से चार लोग, पटना में दो,  गया में दो, कैमूर, बेगूसराय में एक-एक हत्या हुई है। ये सारी घटनाएं 29 जनवरी की है।

बिहार में फिर सामने आई मॉब लिंचिंग की घटना 

बिहार में गया जिले में फिर से एक मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। गया में चोरी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। यहां वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव में बुधवार की देर रात उमेश राम नामक युवक के घर में चोरी करने घुसे चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। जिससे बाद मौके पर ही शख्स की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद हालांकि कुछ लोगो मौके से फरार हो गए हैं।  

Web Title: Tejashwi yadav comment on Nitish kumar govt due to Rising crime graph bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे