नोएडा के होटल में मिली थी लड़की की लाश, मौत से एक दिन पहले दोस्त से मांगी थी मदद, वीडियो में कहा 'वो मेरे साथ बहुत गलत कर रहा है'

By मेघना सचदेवा | Published: August 5, 2022 05:57 PM2022-08-05T17:57:35+5:302022-08-05T17:57:35+5:30

बुधवार को एक 26 साल की लड़की का नोएडा के होटल के कमरे में शव मिला था। लड़की कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक ये मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि लड़की के परिवार वालों ने रेप और मर्डर का केस दर्ज कराया है। 

Techie found dead in Noida hotel, Asked for help before death, Video emerges in probe | नोएडा के होटल में मिली थी लड़की की लाश, मौत से एक दिन पहले दोस्त से मांगी थी मदद, वीडियो में कहा 'वो मेरे साथ बहुत गलत कर रहा है'

नोएडा के होटल में मिली थी लड़की की लाश, मौत से एक दिन पहले दोस्त से मांगी थी मदद, वीडियो में कहा 'वो मेरे साथ बहुत गलत कर रहा है'

Highlightsलड़की वीडियो में मदद की गुहार लगाते हुए बताती है कि उस तीसरे शख्स ने उसके साथ बहुत गलत किया है।लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई। जिस होटल में लड़की रूकी थी वो उसने खुद ही बुक किया था।

नोएडा: बुधवार को एक 26 साल की लड़की का नोएडा के होटल के कमरे में शव मिला था। लड़की कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक ये मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि लड़की का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा है। वीडियो में लड़की मदद की गुहार लगा रही होती है। ये वीडियो उसने अपनी मौत से एक दिन पहले अपने एक दोस्त को भेजा था। जानकारी के मुताबिक लड़की गाजियाबाद की रहने वाली है। जबकि वो नोएडा में एक जानी मानी कंपनी में काम करती थी। मामले को लेकर लड़की के परिवार वालों ने भी रेप और मर्डर का केस दर्ज कराया है। 

वीडियो में लड़की ने किया तीसरे शख्स का जिक्र

जांच के दौरान जो वीडियो पुलिस को मिला है उस वीडियो में लड़की ने एक तीसरे शख्स का जिक्र किया है। लड़की वीडियो में मदद की गुहार लगाते हुए बताती है कि उस तीसरे शख्स ने उसके साथ बहुत गलत किया है। बताया जा रहा है कि ये तीसरा शख्स एक कंप्यूटर ऑपरेटर है जो कि फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

अब तक की जांच के मुताबिक जिस होटल में लड़की रूकी थी वो उसने खुद ही बुक किया था। इसके अलावा 1 अगस्त की सीसीटी फुटेज में वो अकेले ही होटल में जाती हुई दिखाई दी है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की उसी की कंपनी में काम करने वाले किसी दोस्त से कुछ दिनों से अनबन भी चल रही थी। सोमवार की सुबह लड़की ने अपने दोस्त को रोते हुए एक वीडियो भेजा। वीडियो में जिस तीसरे शख्स की बात हुई वो लड़की और उसके दोस्त दोनों को जानता है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना बताया गया मौत की वजह

पुलिस की मानें तो लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई। फिलहाल मामले को लेकर लड़की की कंपनी में काम करने वाले दोस्त और दो लोगों से और पूछताछ की जा रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर की तलाश के लिए भी टीम बना दी गई है। मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

Web Title: Techie found dead in Noida hotel, Asked for help before death, Video emerges in probe

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे