वीडियो: कुत्ते के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में 40 साल का शख्स हुआ गिरफ्तार, घटना का क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Published: December 17, 2022 01:14 PM2022-12-17T13:14:14+5:302022-12-17T13:36:09+5:30

मामले में बोलते हुए हुड़केश्वर थाने के इंस्पेक्टर ललित वर्तिकर ने बताया कि मूखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

stray dog rape by nagpur man arrested by maharashtra police video went viral | वीडियो: कुत्ते के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में 40 साल का शख्स हुआ गिरफ्तार, घटना का क्लिप हुआ वायरल

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsनागपुर में 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शख्स एक कुत्ते के साथ यौन संबंध बना रहा था। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 40 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स पर आरोप है कि उसने एक अवारा कुत्ते के साथ यौन संबंध बनाया है। शख्स  द्वारा कुत्ते के साथ सेक्स करने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसे कथित तौर पर इस तरह की हरकत करते हुए देखा गया है। 

मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। यह घटना नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में घटी है।

वीडियो में क्या दिखा है 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी कथित तौर पर एक कुत्ते के साथ यौन संबंध बना रहा है। जानकारी के अनुसार, नागपुर के शाहू नगर मैदान में आरोपी को एक कुत्ते के साथ देखा गया है जो उसे बैठने वाले सीट पर खड़ा करके उससे गलत काम कर रहा है। 

यहां देखें वीडियो

वीडियो को काफी दूर से लिया गया है जिसमें इस घटना को अंजाम देते हुए आरोपी को कथित तौर पर देखा गया है। ऐसा में आरोपी कुछ देर बाद मैदान से चला जाता है। ऐसे में इस घटना की शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस हरकत में आई और इसकी जांच में जुट गई थी। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, एक मुखबिर की खबर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर बोलते हुए हुड़केश्वर थाने के इंस्पेक्टर ललित वर्तिकर ने बताया कि उसे आरोपी के एक जगह पर होने की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला है और वह यहां मजदूरी करता है।

अधिकारी ने कहा कि उस पर धारा 377 (प्रकृति के आदेश के खिलाफ यौन संबंध), 294 (अश्लीलता) और भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य अपराधों के तहत उस पर आरोप लगाए गए हैं।

Web Title: stray dog rape by nagpur man arrested by maharashtra police video went viral

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे