सिलवासाः उप प्रधानध्यापक समेत दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की से किया सामूहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2022 05:53 PM2022-08-31T17:53:31+5:302022-08-31T17:54:16+5:30

सिलवासा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (2)(एफ)(एन) (नाबालिग के साथ बलात्कार), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 506 (2) (अपराधिक मंशा) तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानो के तहत मामला दर्ज किया गया।

Silvassa gang-rape 14-year old girl Two teachers, including deputy headmaster threatened kill her police | सिलवासाः उप प्रधानध्यापक समेत दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की से किया सामूहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी

दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

Highlightsदोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

सिलवासाः केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव के सिलवासा में एक स्कूल में उप प्रधानध्यापक समेत दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य के बाद लड़की धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिलवासा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (2)(एफ)(एन) (नाबालिग के साथ बलात्कार), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 506 (2) (अपराधिक मंशा) तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानो के तहत मामला दर्ज किया गया।

आगरा में आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो उसके पिता के मोबाइल पर भेजा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो आरोपी द्वारा पीड़िता के पिता के मोबाइल पर भेजने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। ताजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित किशोरी (16) के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही आईटी एक्ट और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि गब्बर नामक आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, जो कि शादीशुदा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी को अपने जाल में फंसाने के बाद इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी से बलात्कार करते हुए वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने का प्रयास भी किया।

कुमार ने बताया कि जब पीड़ित किशोरी ने युवक की बात मानने से इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो उसके पिता के मोबाइल फोन पर भेज दिया। उन्होंने बताया कि पिता ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले मामला दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया। 

Web Title: Silvassa gang-rape 14-year old girl Two teachers, including deputy headmaster threatened kill her police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे