उत्तर प्रदेश: शामली में दो लड़कियों की हत्या से मचा हड़कंप, रस्सी से बंधे हुए शव खेत से बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

By पल्लवी कुमारी | Published: May 21, 2020 06:50 AM2020-05-21T06:50:29+5:302020-05-21T06:50:29+5:30

Shamli Murder: दोनों युवतियों के शव 20 मई की रात एक किसान ने खेत में देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। लड़कियों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है।

Shamli: Bodies of two women were found in Jaganpur village does not appear case of rape | उत्तर प्रदेश: शामली में दो लड़कियों की हत्या से मचा हड़कंप, रस्सी से बंधे हुए शव खेत से बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsदोनों लड़कियों के शव पर सिर और गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस को शक है कि दोनों युवतियों के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला हुआ है।

शामली: उत्तर प्रदेश जिला शामिल के कैराना के जगनपुर गांव में दो अज्ञात युवतियों के शव बरामद हुए हैं। दोनों लड़कियों के शव कैराना के जगनपुर गांव के जंगल से पुलिस को मिले हैं। लड़कियों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह बलात्कार जैसा तो नहीं लगता है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं

हिन्दुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कैराना क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी श्यामलाल ने बुधवार (20 मई) की शाम अपने खेत के पास दो युवतियों के शव पड़े हुए देखे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों युवतियों के शव रस्सियों से बांधकर ईख के खेत में डाले गए थे, जिनके सिर पर गंभीर घाव भी मिले हैं। 

दोनों लड़कियों की नहीं हो पाई है शिनाख्त

शक है कि दोनों लड़कियों की पहले हत्या की गई है और फिर उनके शव को खेतों में फेंक दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल रेप की बात से इंकार किया है।पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिर और गले पर चोट के निशान

दोनों लड़कियों के शव पर सिर और गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है हत्या के पहले आरोपियों के साथ इनकी हाथापाई हुई हो...क्योंकि अगर गला घोंटकर पहले ही मार दिया जाता तो सिर पर चोट नहीं मिलते। दोनों महिलाओं के शव भी एकजगह बांधकर डाले गए थे।

Web Title: Shamli: Bodies of two women were found in Jaganpur village does not appear case of rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे