‘व्हाट्स एप’ पर बात, अनीस की पत्नी और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग?, पति ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 13:32 IST2026-02-01T13:31:53+5:302026-02-01T13:32:50+5:30

Shahjahanpur: पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह कमलेश कुमार (17) का शव उसके गांव में पंचायत घर के पास मिला था।

Shahjahanpur Whatsapp conversation sex love affair Anees's wife Kamlesh kumar Husband beats death stick up police | ‘व्हाट्स एप’ पर बात, अनीस की पत्नी और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग?, पति ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsसिर पर कई वार कर नाबालिग की हत्या की गयी थी।कमलेश को उसके घर से बुलाकर ले गया था। बहन ने उसे साथ ले जाते हुए देख लिया था।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी से प्रेम प्रसंग के कारण नाबालिग की हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह कमलेश कुमार (17) का शव उसके गांव में पंचायत घर के पास मिला था। उन्होंने बताया कि सिर पर कई वार कर नाबालिग की हत्या की गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया कि गांव के ही रहने वाले आरोपी अनीस की पत्नी और कमलेश के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों आपस में ‘व्हाट्स एप’ पर बातचीत करते थे। उन्होंने बताया कि इस बात का पता चलते ही अनीश शुक्रवार रात को कमलेश को उसके घर से बुलाकर ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी कमलेश को बुलाकर ले जा रहा था, तब उसकी बहन ने उसे साथ ले जाते हुए देख लिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि उसने कमलेश की डंडे से पीट-पीट कर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।

रांची में पड़ोसियों के बीच विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

रांची में पड़ोसियों के बीच विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि यह घटना शनिवार को लालपुर थाना क्षेत्र के बर्दमान इलाके में धोबी घाट के पास हुई।

मृतक की पहचान मधेश्वर सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक (शहर) केवी रमन ने बताया, ‘‘दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद की शुरुआत मधेश्वर के बेटे अंकित सिंह और दो भाइयों अमन ओरांव व अनिकेत ओरांव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी से हुई। बाद में विवाद हिंसा में तब्दील हो गया।

जब मधेश्वर सिंह ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया, तो दोनों भाइयों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायल को तत्काल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Web Title: Shahjahanpur Whatsapp conversation sex love affair Anees's wife Kamlesh kumar Husband beats death stick up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे