ताजमहल में नमाज पढ़ते हुए 4 युवकों को सुरक्षाकर्मी ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पहचान की जा रही है जांच, जानें पूरा मामला
By आजाद खान | Published: May 26, 2022 10:55 AM2022-05-26T10:55:44+5:302022-05-26T15:55:22+5:30
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले ताज महल घूमा और फिर उसके परिसर में बनी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी थी। इस आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
लखनऊ: ताजमहल परिसर की मस्जिद में बुधवार को नमाज पढ़ने का एक मामला सामने आया है। इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरूआती जांच में यब बताया जा राहा है कि ये पर्यटक थे और वे यहां ताजमहल को देखने आए थे। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में तीन युवक है जो हैदराबाद से आए हुए थे और उन में से एक आजमगढ़ जिले का है। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि ये चारों युवक ताजमहल परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अब इनकी पहचान की जांच में लगी है।
क्या है पूरा मामला
आजतक की एक खबर के अनुसार, ताजमहल को घूमने आए चार युवक को वहां बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये चारों आरोपियों ने पहले ताज का दीदार किया और फिर ताजमहल परिसर में बनी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने लगें। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और उन्हें पकड़ कर स्थानीय ताजगंज पुलिस थाने के हवाले कर दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस साथ में उनके बारे में भी जाननी की कोशिश कर रही है।
ताजमहल परिसर मस्जिद में आप किसी भी दिन नहीं पढ़ सकते है नमाज
आपको बता दें कि आप किसी भी दिन ताजमहल परिसर वाले मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकते हैं। दरअसल, इस मस्जिद में नमाज पढ़ने की केवल शुक्रवार को ही इजाजत है। इस दिन जो भी लोग नमाज पढ़ने के लिए यहां आते हैं, उनकी अच्छी तरह जांच होती है और उनका आईडी भी चेक होता है। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाकर नमाज पढ़ने की अनुमति मिलती है। यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों को इस बारे में पता नहीं था कि यहां केवल शुक्रवार को ही नमाज पढ़ने की इजाजत है। जानकारी के अभाव में आरोपियों ने यहां नमाज पढ़ी थी जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।