20 राउंड गोलियां, मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद?, वकील सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या
By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2026 17:57 IST2026-02-08T17:57:05+5:302026-02-08T17:57:59+5:30
समस्तीपुरः वकील बाइक सवार युवक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पलटन सहनी के 30 वर्षिय पुत्र गणेश सहनी के रूप में की गई है।

file photo
समस्तीपुरः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और पुलिस के दावों के बावजूद बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से थोडा भी बही हिचक रहे हैं। इसी कडी में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत बसही भिंडी दर्जनियां पुल के पास दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने वकील सह प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या। मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार सवार प्रॉपर्टी डीलर सह वकील के उपर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दिया।
वहीं, मौके से 15 से अधिक खोखे बरामद किया गया है, जिससे पता चलता है कि 20 राउंड से अधिक की फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वकील बाइक सवार युवक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पलटन सहनी के 30 वर्षिय पुत्र गणेश सहनी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वकील की हत्या क्यों की गई है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने मृत युवक के शव को मुजफ्फरपुर बेगुसराय मुख्य पथ एनएच-28 पर ताजपुर गांधी चौक के पास बीच सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया है। पुलिस उन्हें समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।