देवर ने चाकू दिखाकर भाभी से किया दुष्‍कर्म, 15 दिन पहले किया था छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पति को बताई तो उल्टे डांट फटकार चुप कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 26, 2022 03:29 PM2022-09-26T15:29:33+5:302022-09-26T15:30:19+5:30

उत्तर प्रदेशः थाना भवन के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व देवबंद क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके दो अविवाहित देवर उस पर गलत नजर रखने लगे थे।

Saharanpur dewar rape his bhabhi show knife did it 15 days ago molested and obscene told husband then reprimanded him up police | देवर ने चाकू दिखाकर भाभी से किया दुष्‍कर्म, 15 दिन पहले किया था छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पति को बताई तो उल्टे डांट फटकार चुप कराया

घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Highlightsदेवबंद थाने में पीड़िता ने रविवार देर शाम तहरीर देकर अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।बात अपने पति को बताई, लेकिन पति ने उल्टे उसे ही डांट फटकार चुप कर दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा कथित तौर पर चाकू दिखाकर अपनी भाभी से दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने सोमवार को बताया कि देवबंद थाने में पीड़िता ने रविवार देर शाम तहरीर देकर अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि तहरीर में थाना भवन के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व देवबंद क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके दो अविवाहित देवर उस पर गलत नजर रखने लगे थे।

राय ने बताया कि महिला ने दावा किया कि देवर ने 15 दिन पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की तो उसने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन पति ने उल्टे उसे ही डांट फटकार चुप कर दिया। पीड़िता ने तहरीर मे कहा है कि विगत 24 सितंबर को उसका पति, सास ओर ससुर मजदूरी पर गए हुए थे, इसी बीच उसका एक देवर कमरे मे घुस आया ओर चाकू का डर दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि उसने जब यह बात अपने पति, सास, ससुर को बताई तो उसकी ससुराल वाले आरोपी देवर को लेकर फरार हो गये। महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर रविवार शाम थाना देवबंद पहुंचकर तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Web Title: Saharanpur dewar rape his bhabhi show knife did it 15 days ago molested and obscene told husband then reprimanded him up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे