रोहतासः घर से मिला महिला और दो बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी, जानें क्या है पूरा मामला
By एस पी सिन्हा | Published: September 25, 2022 04:51 PM2022-09-25T16:51:02+5:302022-09-25T16:52:00+5:30
बिहार में रोहतास जिला के गोडारी गांव का मामला है। पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है।
पटनाः बिहार में रोहतास जिला के गोडारी गांव से रविवार की सुबह एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक घर से एक महिला और दो बच्चे का शव बरामद किया है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का ये भी कहना है कि परिवारिक तनाव में तीनों ने ज़हर खा लिया, जिसके कारण इनकी मौत हो गई।
वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए काराकाट थानेदार ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से पुछताछ की जा रही है।
तत्काल मृतक महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। मरने वालों में एक महिला व उसके दो बच्चे शामिल हैं। मृतका मदन साह की बहू और पोता-पोती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने बेटा और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
हालांकि मौत कैसे हुई यह अभी साफ नहीं है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पति पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चों के साथ महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।