अंबानी परिवार को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स पर मामला हुआ दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 5, 2022 05:38 PM2022-10-05T17:38:17+5:302022-10-05T17:54:52+5:30

गौरतलब है कि फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

reliance businessman Ambani family again received death threats case registered against unknown person | अंबानी परिवार को फिर से मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्स पर मामला हुआ दर्ज

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsमुकेश अंबानी परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर किसी ने धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोग पर मामला दर्ज किया है।

मुंबई: दक्षिण मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों के नाम पर भी धमकी दी है।’’ 

करीब 1 बजे अस्पताल के लैंडलाइन पर आए धमकी भरे फोन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अज्ञात नंबर से अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डी बी मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है। 

पिछले महीने एक शख्स को किया गया है गिरफ्तार

इससे पहले मुंबई के एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार एक जौहरी को 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। यहां रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिष्णु विदु भौमिक (56) को पुलिस ने दो महीने पहले गिरफ्तार किया था। 

पुलिस और लोगों के शामिल होने की कर रही है जांच

दक्षिण मुंबई में आभूषणों की दुकान चलाने वाले भौमिक को उपनगरीय दहिसर से पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस वी डिंडोकर की अदालत में पेश किया और फोन पर धमकी देने के मकसद की जांच के लिए उसकी हिरासत मांगी। इसने अदालत से कहा कि आरोपी आदतन अपराधी लगता है और इसलिए वह यह पता लगाने के लिए पूरी जांच करना चाहती है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इस मामले में शामिल था। 

2021 में 'एंटीलिया' के पास पाए गए थे विस्फोटक

आपको बता दें कि फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) मिली थी। बाद में घटना के सिलसिले में तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

Web Title: reliance businessman Ambani family again received death threats case registered against unknown person

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे