राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, स्कूटर से आए थे बदमाश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 5, 2023 03:45 PM2023-12-05T15:45:43+5:302023-12-05T16:27:40+5:30

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। ये घटना 5 दिसंबर को दोपरहर लगभग पौने दो बजे हुई।

Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi shot dead miscreants came on scooter | राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, स्कूटर से आए थे बदमाश

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (फाइल फोटो)

Highlightsसुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दीगोगामेड़ी अपने घर के बाहर थे जब बाइक सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई

जयपुर: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। ये घटना 5 दिसंबर को दोपरहर लगभग पौने दो बजे हुई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर के बाहर थे जब बाइक सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थकों का कहना है कि जब तक अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता तब तक अस्पताल से शव नहीं हटाने देंगे।

FSL की टीम उस स्थान पर मौजूद है जहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

राष्ट्रीय करणी सेना से हुए विवाद के बाद  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने अलग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से नया संगठन बनाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। 

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, "तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए...उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है...पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है..."

Web Title: Rashtriya Rajput Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi shot dead miscreants came on scooter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे