नोएडा में 4 नाबालिग लड़कियों का रेप और यौन शोषण, एक के बाद एक हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 27, 2020 04:30 PM2020-08-27T16:30:19+5:302020-08-27T16:30:19+5:30

नोएडा में जिन नाबालिग लड़कियों का रेप हुआ है, उसमें 7 साल से लेकर 15 से 16 तक की लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।

Rape and sexual abuse of 4 minor girls in Noida, 4 accused arrested | नोएडा में 4 नाबालिग लड़कियों का रेप और यौन शोषण, एक के बाद एक हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsथाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने मास्क लगाकर मंगलवार की रात को दुष्कर्म किया था।

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के चार थाना क्षेत्र में चार किशोरियों के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने आज (27 अगस्त) यहां बताया, “थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले विवेक नामक व्यक्ति ने बीती रात को बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त आरोपी ने सलारपुर गांव में रहने वाली कुछ और बच्चियों का यौन शोषण किया है। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर अन्य पीड़ित बच्चियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। डीसीपी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के साथ विशाल व सुमित नाम के दो लोगों ने बलात्कार किया। बीती रात को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने मास्क लगाकर मंगलवार की रात को दुष्कर्म किया था। गंभीर हालत में पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विभिन्न सूत्रों तथा श्वान दल व वैज्ञानिक विधि की सहायता से इस मामले का खुलासा किया, तथा घटना को अंजाम देने वाले राकेश नामक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है तथा इससे पूर्व भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

डीसीपी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। बच्ची के परिजनों ने पहले इस मामले में बलात्कार का आरोप लगाया था, बाद में उन्होंने छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

Web Title: Rape and sexual abuse of 4 minor girls in Noida, 4 accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे