रेप आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के बाद पीड़िता के साथ फिर किया रेप, केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 3, 2022 03:06 PM2022-08-03T15:06:44+5:302022-08-03T15:11:47+5:30

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेप के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आकर उसी महिला के साथ दोबारा रेप किया, जिसकी शिकायत पर वो जेल गया था।

Rape accused raped the victim again after being released from jail on bail, threatened to kill her | रेप आरोपी ने जमानत पर जेल से छूटने के बाद पीड़िता के साथ फिर किया रेप, केस वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsरेप आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही फिर दिया रेप की वारदात को अंजाम रेप आरोपी विवेक पटेल ने उसी लड़की के साथ रेप किया, जिसकी शिकायत पर वो जेल पहुंचा था पुलिस मामले में आरोपी विवेक पटेल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है

जबलपुर: साल 2020 में रेप के मामले में बंदा एक आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही चाकू की नोंक पर उस पीड़िता को फिर अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसकी शिकायत पर वो सलाखों के पीछे पहुंचा था। इस मामले में जबलपुर पुलिस ने जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक रेप आरोपी विवेक पटेल इतना शातिर और मनबढ़ किस्म का है कि उसे साल 2020 में जिस महिला के साथ रेप के आरोप में जेल भेजा गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आते ही उसने उसी महिला को फिर अपना निशाना बनाया और उसे धमकाकर चाकू के बल पर दोबारा रेप किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक पटेल ने दोबारा रेप करने के बाद महिला से कहा कि अपने उसने कोर्ट में रेप का आरोप वापस नहीं लिया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया आरोपी पटेल ने उसके साथ दोबारा रेप की घटना को लगभग एक महीने पहले अंजाम दिया, जिसमें उसके एक दोस्त ने भी उसकी मदद की।

इस मामले में जबलपुर के पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने कहा कि आरोपी विवेक पटेल ने 19 साल की उक्त पीड़िता के साथ दो साल पहले जब पहली बार उशके साथ रेप किया था तो वह नाबालिग थी। आरोपी विवेक पटेल के खिलाफ धारा 376 के साथ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके 2020 में जेल भेजा गया था।

लेकिन कोर्ट से जमानत लेकर वो साल 2021 में बाहर आ गया और उसने फिर से पीड़िता के साथ उसी जुर्म को अंजाम दिया है। आरोपी विवेक पटेल के साथ उसका दोस्त भी इस जुर्म में बराबर का हिस्सेदार है क्योंकि उसने विवेक को अपराध करने में उसका साथ दिया है।

पुलिस अधिकारी इकबाल ने बताया, "पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरोपी ने करीब एक महीने पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर उसके साथ रेप किया और वो भी उसके घर में जबरन घुसकर।"

पीड़िता ने अपने बयान में कहा, "आरोपी विवेक पटेल जब उसके साथ दुराचार कर रहा था तो मौके पर मौजूद उसका दोस्त इस शर्मनाक कृत्य की वीडियोग्राफी कर रहा था। रेप के बाद दोनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने कोर्ट में चल रहे रेप के केस को वापस नही लिया तो वह रेप के क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा।"

पाटन थाना प्रभारी आसिप इकबाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायक पर हमने सोमवार को आरोपी विवेक पटेल और उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं,

दोनो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उम्मीद है कि दोनों आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे और उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Web Title: Rape accused raped the victim again after being released from jail on bail, threatened to kill her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे