राजस्थान: हनी ट्रैप में फंसकर जवान ने PAK एजेंट्स से साझा की रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां-ट्रेनिंग का वीडियो, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 27, 2022 07:14 AM2022-07-27T07:14:42+5:302022-07-27T07:39:44+5:30

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने आरोपी को जवान को बताया था कि वे भी सेना के लिए काम करती है। एक महिला ने बताया कि वह ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस’ में तैनात है जबकि दूसरी ने उसे बताया कि वह ‘मिलिट्री नर्सिंग सर्विस’ से है।

Rajasthan Trapped honey trap indian army jawan shared confidential information regiment video training pakistani agent arrested | राजस्थान: हनी ट्रैप में फंसकर जवान ने PAK एजेंट्स से साझा की रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां-ट्रेनिंग का वीडियो, गिरफ्तार

राजस्थान: हनी ट्रैप में फंसकर जवान ने PAK एजेंट्स से साझा की रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां-ट्रेनिंग का वीडियो, गिरफ्तार

Highlightsएक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जवान पर रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां और वीडियो शेयर करने का आरोप है। दो महिलाओं ने उसे फंसाया था जिसके लिए जवान को पैसे भी मिलते थे।

जयपुर: जासूसी के मामले में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान शांतिमय राणा (24) राजस्थान में पदस्थापित था और उसे दो महिलाओं ने मोहपाश में फंसाया था। खबर के मुताबिक, जवान को फंसाने वाली महिलाएं पाकिस्तानी एजेंट है। 

जवान ने साझा की थी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी और वीडियो

पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर अपनी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी महिला को भेजा था। यही नहीं जवान पर सेना अभ्यास वाले वीडियो भी कथित महिलाओं के साथ साझा करने का आरोप लगा है। 

दो महिलाओं के संपर्क में था जवान

मिश्रा ने कहा, ‘‘आरोपी कुछ समय से राज्य पुलिस की खुफिया शाखा के राडार पर था और उसे 25 जुलाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था, जिसने अपना परिचय गुरनूर कौर उर्फ अंकिता के रूप में दिया। निशा नाम की एक अन्य महिला भी उसके संपर्क में थी।’’ 

दोनों महिलाओं ने कहा वे सेना में है

उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने कहा कि एक महिला (अंकिता) ने उसे बताया था कि वह उत्तर प्रदेश में ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस’ में तैनात है जबकि दूसरी (निशा) ने उसे बताया कि वह ‘मिलिट्री नर्सिंग सर्विस’ से है। 

जवान को इसके लिए मिलते थे पैसे

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “महिलाओं ने उसे फंसाया और उससे जानकारी मांगी। सिपाही ने अपनी रेजीमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां और सेना के अभ्यास से जुड़े वीडियो साझा किए। इसके एवज में उसे पैसे भी मिलते थे।" आपको बता दें कि राणा मार्च 2018 से भारतीय सेना में तैनात है और वह तब से सेना के लिए काम कर रहा है। 
 

Web Title: Rajasthan Trapped honey trap indian army jawan shared confidential information regiment video training pakistani agent arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे