राजस्थानः शास्त्रीनगर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

By धीरेंद्र जैन | Published: July 3, 2019 07:34 PM2019-07-03T19:34:29+5:302019-07-03T19:34:29+5:30

मुख्यमंत्री आज पीड़िता से मिलेंगे, नेता प्रतिपक्ष कटारिया एवं पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने लिया हालात का जायजा। कल बहाल होगी इंटरनेट सेवाएं।

Rajasthan: Shastrinagar, accused of rape, away from police reach, suspect showing in CCTV | राजस्थानः शास्त्रीनगर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

राजस्थानः शास्त्रीनगर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

Highlights सात साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। घटना के बाद शहर के 13 थाना क्षेत्रों में बंद की गई इंटरनेट सेवाएं अब कल प्रात 10 बजे बाद ही शुरू होंगी।

जयपुर, 3 जुलाईः शहर के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार रात सात साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस जांच में संदिग्ध को सीसीटीवी फुटेज में अवश्य देखा गया है। आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शास्त्रीनगर जाकर हालात का जायजा लिया। वहीं आज जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री दुष्कर्म पीड़िता से मिलने अस्पताल जाएंगे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई दुष्कर्म की घटना के बाद उपजे आक्रोश के चलते एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर दो बार पथराव किया वहीं  और तनाव की स्थिति बन गई है। इसके बाद तनावपूर्ण हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस एवं आरसी के जवानों को वहां तैनात किया गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी से संदिग्ध आरोपी का फुटेज मिला है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

घटना के बाद शहर के 13 थाना क्षेत्रों में बंद की गई इंटरनेट सेवाएं अब कल प्रात 10 बजे बाद ही शुरू होंगी। शास्त्रीनगर क्षेत्र में उपजे तनावपूर्ण हालात का जायजा लेने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी शास्त्री नगर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज नई दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जेके लोन अस्पताल जाएंगे। चिकित्सा मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने बालिका के बेहतर इलाज के व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Web Title: Rajasthan: Shastrinagar, accused of rape, away from police reach, suspect showing in CCTV

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे