Rajasthan Ki Taja Khabar: नागौर में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 3, 2020 02:41 PM2020-03-03T14:41:17+5:302020-03-03T14:41:17+5:30

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ विवाह से लगभग दो माह पूर्व उसके घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Rajasthan Ki Taja Khabar: Rape victim teenager gives birth to a girl child in Rajasthan | Rajasthan Ki Taja Khabar: नागौर में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म

राजस्थान में रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

Highlightsपुलिस ने रविवार को नागौर के एक अस्पताल में भर्ती पीड़िता के दर्ज बयान के आधार पर आरोपी रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मामला चूरू जिले के सांवदा थाने में दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार यह कथित घटना वहीं की है।

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले में पिछले वर्ष कथित दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने रविवार को नागौर के एक अस्पताल में भर्ती पीड़िता के दर्ज बयान के आधार पर आरोपी रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामला चूरू जिले के सांवदा थाने में दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार यह कथित घटना वहीं की है। पुलिस जांच अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि किशोरी का विवाह एक व्यक्ति के साथ पिछले वर्ष नवम्बर में हुआ था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ विवाह से लगभग दो माह पूर्व उसके घर में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पोक्सो की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Web Title: Rajasthan Ki Taja Khabar: Rape victim teenager gives birth to a girl child in Rajasthan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे