लाइव न्यूज़ :

झालावाड़ में 15 साल की नाबालिग से नशीली दवा पिलाकर 9 लोगों ने 8 दिन तक किया रेप, आपबीती सुनकर हर कोई हैरान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2021 18:53 IST

राजस्थान के झालावाड़ में 15 साल की लड़की के साथ नौ लोगों ने ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अलग-अलग जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।डीएसपी ने कहा कि लड़की का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया गया।नशीली दवा पिलाई गई और उनके साथ बलात्कार किया गया। 

जयपुरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब दुनियाभर में नारी शक्ति का गुणगान हो रहा था, ठीक उसी दिन राजस्थान के झालावाड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ रूह कंपा देने वाली हुई हैवानियत की घटना सामने आई है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के झालावाड़ में आठ दिनों में कम से कम नौ लोगों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर एक 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। लड़की किसी तरह शुक्रवार को अपने घर पहुंचने में कामयाब रही जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि झालावाड़ में 9 लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ आठ दिनों में अलग-अलग जगहों पर कई बार रेप किया।  पीड़िता गत शुक्रवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई।

इसके बाद किसी तरह मदद मांगते हुए वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।

दोस्त के साथ शहर गई, फिर हुआ यह हादसा: पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 25 फरवरी को लड़की अपने दोस्त बुलबुल और एक अन्य युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने झालावाड़ शहर गई थी. दोस्त ने कहा था कि सामान दिलाकर वह उसे स्कूल छोड़ देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों एक पार्क में रुक गए, जब उसने पूछा, तो कहा कि किसी से मिलना है। थोड़ी देर में दो से तीन और लोग पार्क में आए और इसके बाद लड़की को जबरन नशीली दवा पिलाकर उसके साथ रेप किया।

आठ दिनों तक अलग-अलग जगहों पर रखा: पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने झालावाड़ में आठ दिन तक उसे अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा. इस दौरान कम से कम 9 लोगों ने उसके साथ रेप किया. डीएसपी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवा ली गई है, दो नाबालिग समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने