कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव पर पिस्टल से जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद, तीन बार प्रयास के बाद भी नहीं चली गोली, एक गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Published: June 25, 2020 03:07 PM2020-06-25T15:07:59+5:302020-06-25T15:07:59+5:30

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फोन पर विधायक से बात कर मामले की विस्तार से जानकारी ली।

Rajasthan jaipur crime Congress MLA Bharosilal Jatav pistol imprisoned CCTV shot not fired three attempts one arrested | कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव पर पिस्टल से जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद, तीन बार प्रयास के बाद भी नहीं चली गोली, एक गिरफ्तार

अचानक हुए इस जानलेवा हमले से विधायक सहित अन्य लोगों में भय व्याप्त हो गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। (file photo)

Highlightsवह तो गनीमत रही कि तीन बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने पर भी गोली नहीं चली और पिस्टल की मैगजीन निकल गई।बदमाश भी पकड़े जाने के भय से मैगजीन उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन विधायक निवास पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई। विधायक भरोसीलाल जाटव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि आज सवेरे लगभग सवा आठ बजे वे मीटिंग हाल में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

जयपुरः राजस्थान के हिंडौन के स्टेशन रोड़ स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक बदमाश ने कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव पर पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

वह तो गनीमत रही कि तीन बार पिस्टल का ट्रिगर दबाने पर भी गोली नहीं चली और पिस्टल की मैगजीन निकल गई। बदमाश भी पकड़े जाने के भय से मैगजीन उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन विधायक निवास पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फोन पर विधायक से बात कर मामले की विस्तार से जानकारी ली। विधायक भरोसीलाल जाटव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया कि आज सवेरे लगभग सवा आठ बजे वे मीटिंग हाल में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

लड़का हॉल में घुस आया, वे कुछ समझ पाते ही लड़के ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली

इस दौरान एक लड़का हॉल में घुस आया, वे कुछ समझ पाते ही लड़के ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन पिस्टल नहीं चली। मौके पर मौजूद उसके पुत्र व अन्य ने लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से विधायक सहित अन्य लोगों में भय व्याप्त हो गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। वहीं, विधायक आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक के आने से लेकर जाने की घटना कैद हो गई। युवक के साथ दो और साथी आए थे, जो कि बाहर ही बाइक के पास खड़े हो गए थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग करने वाले युवक की षिनाख्त भी हो गई है।

Web Title: Rajasthan jaipur crime Congress MLA Bharosilal Jatav pistol imprisoned CCTV shot not fired three attempts one arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे