राजस्थान: टोंक में पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, हालत नाजुक
By धीरेंद्र जैन | Published: March 20, 2020 05:56 AM2020-03-20T05:56:40+5:302020-03-20T05:56:40+5:30
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार भी भीमगंज का रहने वाला है। बीती रात वह बच्ची के घर पहुंचा और परिवार जनों की नजरों से बचाकर वह बच्ची को टाॅफी का लालच देकर घर के पीछे ले गया और वहां बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और वहां से फरार हो गया।
राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा में एक पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुष्कर्म की शिकार मासूम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार भीमगंज में रहने वाले परिवार की मासूम बालिका के साथ यह दुर्घटना हुई।
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार भी भीमगंज का रहने वाला है। बीती रात वह बच्ची के घर पहुंचा और परिवार जनों की नजरों से बचाकर वह बच्ची को टाॅफी का लालच देकर घर के पीछे ले गया और वहां बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और वहां से फरार हो गया।
बच्ची की हालत देखी तो परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने खून से लथपथ बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया।