राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामलाः मुंबई पुलिस ने 4 और को किया गिरफ्तार, तीन पर अभिनेत्री संग रेप का आरोप
By अनिल शर्मा | Published: February 22, 2022 11:06 AM2022-02-22T11:06:01+5:302022-02-22T11:14:09+5:30
क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे।
मुंबईः यहां की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने फरवरी 2021 के पोर्नोग्राफी मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों ने एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान एक एक्ट्रेस के साथ रेप किया था।
पुलिस ने इस मामले में चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नरेश रामावतार पाल (29), सलीम सैय्यद (32), अब्दुल सैयद (24), अमन बरनवाल (22) शामिल हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आरोपियों को दो-दो हजार रुपये दिए गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाल कास्टिंग डायरेक्टर है। वह अभिनेत्री को जबरदस्ती एक अश्लील फिल्म की शूटिंग के लिए मढ़ के एक बंगले में ले आया था। उसके साथ तीन आरोपी सलीम सैयद, अब्दुल सईद और अमन बरनवाल थे।
पुलिस ने बताया कि पाल गोवा और शिमला में छिपा था। गुरुवार को पुलिस को पाल के वर्सोवा पहुंचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मामले के अन्य आरोपियों को भी वर्सोवा और बोरीवली से पकड़ा गया।
क्राइम ब्रांच ने कुल चार मामले दर्ज किए थे, जिसमें व्यवसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री-मॉडल गहना वशिष्ठ सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2021 में प्राॅपर्टी सेल ने पोर्न फिल्म रैकेट का पर्दाफाश किया था और मालवानी थाने में चार मामले दर्ज किए थे।
जुलाई 2021 में शिल्पा शेट्टी के व्यवसायी पति को गिरफ्तार किया गया था और जिन्हें अश्लील फिल्म मामले में एक प्रमुख आरोपी के रूप में नामित किया गया था। सितंबर में जमानत पर रिहा होने से पहले उन्होंने करीब तीन महीने न्यायिक हिरासत में बिताया।