पंजाबः बिहार के प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल और प्रियंंका गांधी से पूछा-मिलने अभी तक क्यों नहीं गए

By भाषा | Published: October 24, 2020 01:33 PM2020-10-24T13:33:33+5:302020-10-24T13:33:33+5:30

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया। हाथरस में एक दलित युवती का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

Punjab Bihar six-year-old girl migrant family raped Prakash Javadekar asked Rahul and Priyanka Gandhi | पंजाबः बिहार के प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल और प्रियंंका गांधी से पूछा-मिलने अभी तक क्यों नहीं गए

न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वहां गए और ना ही उनकी सोनिया गांधी का कोई बयान आया।

Highlightsविपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए।पंजाब और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को लेकर भी वही प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, जो उन्होंने हाथरस मामले में दी थी।हमारी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला ने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।

नई दिल्लीः भाजपा ने पंजाब में बिहार के एक प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और विपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया। हाथरस में एक दलित युवती का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

जावड़ेकर ने सवाल किया कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को लेकर भी वही प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, जो उन्होंने हाथरस मामले में दी थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि वे वहां ‘तस्वीर खिंचवाने’ गए थे। जावड़ेकर ने कहा, ‘‘बिहार के दलित प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बेटी का पंजाब के टांडा में बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हमारी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला ने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (गांधी परिवार) वहां महिलाओं के खिलाफ ज्यादती को नहीं देख पाते, जहां उनकी (कांग्रेस) सरकार है। न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वहां गए और ना ही उनकी सोनिया गांधी का कोई बयान आया।’’

जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन लोगों के साथ मिलकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं, जो उनके राज्य की बेटी के खिलाफ ज्यादती पर ‘‘चुप्पी साधे’’ हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि टांडा में बलात्कार एवं हत्या मामले में दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और उन्होंने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। उसका आधा जला हुआ शव बुधवार को टांडा के गांव में एक घर में मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया था कि गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग छात्रा से दो किशोरों ने किया सामूहिक बलात्कार

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ दो किशोरों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) शैलेन्द्र सिंह ने बताया, "कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना बृहस्पतिवार की रात हुई है। उस समय लड़की अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन देवी पंडाल में थे।"

उन्होंने बताया, "इस सिलसिले में ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि दूसरे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।" कुठौंद थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण तिवारी ने बताया कि "पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का चिकित्‍सकीय परीक्षण कराया गया है।" उन्होंने बताया कि "दोनों आरोपी खुद की उम्र 16 और 17 साल बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से उनकी उम्र की जांच करवाई जा रही है, यदि वे नाबालिग निकले तो उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।"

Web Title: Punjab Bihar six-year-old girl migrant family raped Prakash Javadekar asked Rahul and Priyanka Gandhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे