लाइव न्यूज़ :

पुणेः प्रेमी ने की हैवानियत, प्रेमिका के 15 माह के बच्चे को  उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2023 15:24 IST

पुणेः महिला की बहन ने आरोपी को बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डालते हुए देख लिया था लेकिन आरोपी ने चुप रहने के लिए धमकी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी के बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे।घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई।

पुणेःमहाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने 15 महीने के बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डालकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी के इस बच्चे की मां से कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना छह अप्रैल को चाकण के समीप शेत पिंपलगांव में हुई। बच्चा गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया और 18 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगरे ने बताया कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। वह बच्चे की मां से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि जब महिला घर पर नहीं थी तब आरोपी ने बच्चे को कथित तौर पर उबलते पानी की बाल्टी में डाल दिया और बाद में कहानी गढ़ी कि बच्चा दुर्घटनावश बाल्टी से टकराया तथा गर्म पानी उस पर गिर गया।’’ उन्होंने बताया कि महिला की बहन ने आरोपी को, बच्चे को गर्म पानी की बाल्टी में डालते हुए देख लिया था लेकिन आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए धमकी दी थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्चे की मौत के बाद महिला की बहन ने उसे असलियत बतायी। इसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज किया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolicePune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला