PUNE Crime News: जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति, पत्नी ने नाक पर मुक्का मारा, काफी खून बहने लगा और बेहोश...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2023 02:29 PM2023-11-25T14:29:38+5:302023-11-25T14:31:08+5:30

PUNE Crime News: वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया।’’

PUNE Crime News Husband did not take her to Dubai on her birthday wife punched her nose started bleeding profusely and became unconscious death | PUNE Crime News: जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति, पत्नी ने नाक पर मुक्का मारा, काफी खून बहने लगा और बेहोश...

सांकेतिक फोटो

Highlightsयह घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई।निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था। पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति के मुंह पर कथित तौर पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई।

 

पुलिस के मुताबिक, निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था। वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह भी थी और वह पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी। इसके अलावा महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति से इस मांग को भी पूरा नहीं किया।’’

इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को दंपति में तीखी बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खन्ना को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही कि कहीं महिला ने किसी अन्य चीज से तो वार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Web Title: PUNE Crime News Husband did not take her to Dubai on her birthday wife punched her nose started bleeding profusely and became unconscious death

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे