लाइव न्यूज़ :

Pune Crime News: पुणे से 30 मार्च को लापता इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की अहमदनगर में गला घोंट हत्या, नौ लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और नहीं देने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2024 15:32 IST

Pune Crime News: आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।

कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रावास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रावास गए, लेकिन जब उन्हें छात्रा वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।’’ भाषा सिम्मी प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईPuneहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला