भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय शख्स अरेस्ट, लोगों ने जमकर पीटा

By भाषा | Published: October 29, 2022 06:06 PM2022-10-29T18:06:17+5:302022-10-29T18:07:26+5:30

दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, “स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Pune 38-year-old man arrest raping buffalo calf people thrashed fiercely police case | भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय शख्स अरेस्ट, लोगों ने जमकर पीटा

अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके में हुई।

Highlightsस्थानीय लोगों ने व्यक्ति को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा।अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके में हुई।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में भैंस के बछड़े के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के दक्कन इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को कथित रूप से बछड़े के साथ दुष्कर्म करते देखा और उसकी (व्यक्ति की) पिटाई कर दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

उन्होंने कहा कि नेपाल के रहने वाले आरोपी को सैसून जनरल अस्पताल ले जाया गया। दक्कन थाने के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा, “स्थानीय लोगों द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 व अन्य प्रावधानों और पशु अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

शिशु अपहरण मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ महीने की बच्ची को छुड़ाया

मुंबई पुलिस ने दो महीने की बच्ची के अपहरण के मामले में मध्य मुंबई के सायन इलाके से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक अन्य शिशु को छुड़ाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आजाद मैदान थाने की टीम ने शुक्रवार को संतोष धूमले (30) को धारावी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पहले मध्य मुंबई के एक निगम अस्पताल में पैरामेडिकल कर्मी के रूप में काम करता था। पुलिस ने बुधवार को दक्षिण मुंबई से कथित रूप से अगवा की गई दो महीने की एक बच्ची को छुड़ाया था और मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया था।

लोकमान्य तिलक मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के निकट फुटपाथ से बुधवार तड़के एक बच्ची का अपहरण करने वाले दंपति से पूछताछ में धूमले का नाम सामने आया था। मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने प्रेसवार्ता के बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि दंपति की गिरफ्तारी के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया और धूमले को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धूमले के कब्जे से एक और बच्ची को छुड़ाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि धूमले ने आरोपी दंपति को बच्चे के अपहरण के लिए 60 हजार रुपये की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Web Title: Pune 38-year-old man arrest raping buffalo calf people thrashed fiercely police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे