प्यार दोस्ती और फिर मौत, बैग में मिला प्रेगनेंट महिला का शव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 13, 2018 08:46 AM2018-04-13T08:46:12+5:302018-04-13T08:46:12+5:30

खबर के मुताबिक मंगलवार देर रात बंद ट्रॉली बैग में गर्भवती महिला का शव मिला है। इतना ही नहीं मृत महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

pregnant womans body found in bag in indirapuram ghaziabad | प्यार दोस्ती और फिर मौत, बैग में मिला प्रेगनेंट महिला का शव

प्यार दोस्ती और फिर मौत, बैग में मिला प्रेगनेंट महिला का शव

गाजियाबाद, 13 अप्रैल: गाजियाबाद में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी के पास एक बैग में एक महिला का शव मिला है। खबर के मुताबिक मंगलवार देर रात बंद ट्रॉली बैग में गर्भवती महिला का शव मिला है। इतना ही नहीं  मृत महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

कहा जा रहा है कि ये महिला शनिवार से लापता थी जिसके शिकायत परिवार ने पुलिस ने दर्ज करवाई थी। बैग मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मृतक के पति पर हत्या का आरोप लगाया। अब तक जांच में पुलिस का मानना है कि लड़की की हत्या गला दबा कर की गई है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

मंगलवार रात करीब 9:45 बजे कनावनी के पास नाले में एक ट्रॉली बैग में शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि बैग में किसी विवाहिता का शव था। शव देख कर लग रहा था कि गला दबा कर महिला की हत्या की गई है। मृतका के सूटकेस के अंदर ही हाथ-पैर बांधे थे। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने देर रात ही आसपास के थाना क्षेत्र में शव बरामद होने की जानकारी दी। शव की पहचान माला (24) के रूप में की गई है।

वहीं, घरवालों के मुताबिक अकेले माला की हत्या नहीं की गई है। वह 5 माह की गर्भवती भी थी। शिवम ने उसके बच्चे की भी हत्या की है। वहीं लड़की गर्भवती भी बताई जा रही है। परिवारवालों की मानें तो महिला के पति के पास नौकरी ना होने के कारण वो खुद पढ़ाती थी।

दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए 15 माह पहले हुई थी। जो प्यार में बदली और दोनों ने नवंबर 2017 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के परिजन शादी के खिलाफ थे।  ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Web Title: pregnant womans body found in bag in indirapuram ghaziabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे