लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज समेत अन्य तीन लोगों से पुलिस ने की लंबी पूछताछ, आरोपियों ने खुद को बताया बेकसूर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 03:50 IST

दाती महाराज ने इस मामले में इन तीनों व्यक्तियों पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया था। इन सभी से चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई।  

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बलात्कार के मामले में स्वयंभू बाबा दाती महाराज और तीन अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की गई। दाती महाराज ने इस मामले में इन तीनों व्यक्तियों पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया था। इन सभी से चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई।  पुलिस ने बताया कि दाती महाराज और तीन अन्य लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार तीनों ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है।

मंगलवार को ही दिल्ली की एक अदालत में हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा था कि सर्च वारंट जारी होने के बावजूद भी दाती महाराज की गिरफ्तारी अब तक क्यूं नहीं हुई है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दो टूक कहा है कि वो मामले में मुस्तैदी दिखए और तेजी लाए। दाती महाराज के मामले में पुलिस के ढीले रवैये के चलते अदालत ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी क्राइम) को दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि वे इस मामले पर निगरानी रखें और कोर्ट में सुनवाई से पहले हर हफ्ते इस केस में हो रही प्रगति का ब्योरा लें। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को करेगी।

ये भी पढ़ें: कॉलेज सेक्स स्कैंडल मामला: महिला प्रोफेसर की आवाज की जांच के लिए अदालत ने दी अनुमति

बता दें कि इससे पहले पाली में दाती महाराज के आश्रम में राज्य महिला आयोग की टीम ने कई अनियमितताएं पाई थी। राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बीते शनिवार इस बात की जानकारी देते हुए बताया था कि पाली आश्रम में चल रहे स्कूल और कॉलेजों में सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है।जांच के दौरान महिला आयोग ने पाया कि संस्थान के पंजीकरण का नवीनीकरण पिछले तीन साल से नहीं हुआ है। वहां निवास कर रहीं महिला विद्यार्थियों के बारे में इस तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वे कहां से ताल्लुक रखती हैं।

ये भी पढ़ें: शैलजा हत्याकांड: आरोपी मेजर हांडा 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में, मेरठ से हुई गिरफ्तारी

इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 22 जून को दाती महाराज से 5 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच टीम ने सुबह 10 बजे से पूछताछ का सिलासिला शुरू किया था। खबरों की माने तो पूछताछ के दौरान दाती महाराज रोने लगे। सवाल-जवाब को वीडियो रिकॉर्डिग कराई गई है। क्राइम ब्रांच दाती महारजा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। दाती महाराज ने पूछताछ के दौरान ये कहा है कि वो नागा साधु हैं, वो किसी से संबंध नहीं बना सकते है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा